Sukanya - Regd. Dept. Ministry Of Corporate Affairs Govt.Of India Sec. 8 Act 2013

About Sukanya

  • Home
  • About Sukanya SWF

SUKANYA WELFARE FOUNDATION

भारत देश के सभी राज्यों में महिलाओं के साथ हो रही महिला अत्याचार जैसे बाल विवाह भ्रूण हत्या दहेज प्रथा एवं भिन्न-भिन्न प्रकार की हो रही प्रताड़ना के खिलाफ महिलाओं को सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सुकन्या वेलफेयर फाउंडेशन एक ऐसी संगठन है जोकि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है|

बात चाहे कन्याओं की शादी की हो शिक्षा की हो या शारीरिक शोषण की हो संगठन उन्हें हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है भारत देश के कई राज्यों में अनेक प्रकार की संस्थाएं /संगठन महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए आगे आई परंतु अभी तक कोई भी पूर्ण रूप से सफल नहीं हो पाई इसलिए सुकन्या वेलफेयर फाउंडेशन ने इसे तीव्र गति से आगे बढ़ाने के लिए आपके समक्ष उपस्थित हुई है |

हमारी संगठन अपने विचार विमर्श से महिलाओं से उत्पन्न समस्याओं का समाधान करने का संकल्प लिया है जहां बिना किसी विरोध के पुरुषों की तरह अपने जीवन के गंभीर समस्याओं की निदान के लिए स्वयं निर्णय ले सके |

महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी, शिक्षित एवं सुढिड़ बनाने के लिए प्रत्येक उस कदम को उठाएगी जो महिला सशक्तिकरण को नया आयाम देने के लिए अत्यंत आवश्यक है| हमारी संगठन कन्याओं के विवाह के समय सहायता प्रदान करेगी और जबरन दहेज मांगे जाने पर तथा बाल विवाह पर रोक लगाएगी |

हमारी संगठन तब तक महिलाओं को प्रोत्साहित करती रहेगी जब तक महिलाएं जीवन में किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे हैं जब तक का कन्याएं/ महिलाएं कमजोर एवं अशिक्षित है तब तक ना हमारा राज्य ना ही हमारा देश विकास कर सकता है क्योंकि बेटियां हमारे घर की हमारे समाज की एक महत्वपूर्ण स्तंभ है इन को दरकिनार कर हम सफल समाज की कामना नहीं कर सकते जबकि राज्य सरकार, केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण कि दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं परंतु हैरत की बात यह है कि अभी भी हम लोग इस लक्ष्य से काफी दूर है इसी आगे पीछे की दूरियों को दूर करने के एक प्रयास का नाम है सुकन्या वेलफेयर फाउंडेशन है|

अपने संगठन के संकल्पों को सफल बनाने के लिए हमें सरकार, समाजसेवी भाइयों, एवं उन सभी माता पिता के सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा करते हैं जिनके घरों में कन्याओं का आगमन हो चुका है कन्याओं की खुशी उमंग एवं उनके सपने को साकार कराना ही हमारा लक्ष्य है आइए हम सब मिलकर इस पावन कार्य को सफल करें |